
सामाजिक-कानूनी सवाल पर एआई का कैसा जवाब उपयोगकर्ता को गुणवत्तापूर्ण लगता है?
MISAAL सामाजिक-कानूनी एआई संवादों के आकलन का बहुआयामी बुद्धिमत्ता मानक है। यह इस सवाल को विविध समुदायों के हजारों लोगों तक ले जाने का प्रयास है, ताकि समझा जा सके कि कानून या न्याय से जुड़े सवाल का सचमुच गुणवत्तापूर्ण एआई उत्तर किन तत्वों से बनता है।
हर आयाम के साथ समुदाय द्वारा तय महत्त्व का अंक जुड़ा है, जो बताता है कि वास्तविक उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अधिक मायने क्या रखता है।
सुलभता
उत्तर तब सुलभ है, जब अलग-अलग साक्षरता स्तर, भाषाओं, क्षमताओं और डिजिटल परिचय वाले लोग उसे स्पष्ट, सरल भाषा में समझ और इस्तेमाल कर सकें।
संदर्भ-संगति
उत्तर तब संदर्भ-संगत है, जब वह उपयोगकर्ता की परिस्थिति, स्थान, ज़रूरतों और सीमाओं को ध्यान में रखे, ज़रूरी विवरण पूछे और सामान्यीकृत जवाब से बचे।
संवेदनशीलता
उत्तर तब संवेदनशील है, जब वह असुरक्षा, जोखिम और भावनात्मक संदर्भ को पहचाने, सम्मान से संवाद करे और स्थिति की गंभीरता के अनुरूप प्रतिक्रिया दे।
व्यावहारिकता
उत्तर तब व्यावहारिक है, जब उसकी सलाह उपयोगकर्ता की परिस्थिति में वास्तव में अपनाई जा सके, वह करने योग्य कदम बताए और ऐसी सलाह से बचे जिस तक पहुँचना या जिसे सत्यापित करना संभव न हो।
बिना आँके व्यवहार
उत्तर तब व्यक्ति को बिना आँके साथ देता है, जब उसकी परिस्थिति, चुनाव या पृष्ठभूमि कुछ भी हो, वह उसे सम्मान दे और दोषारोपण, कलंक या नैतिक निर्णय न थोपे।
पारदर्शिता
उत्तर तब पारदर्शी है, जब वह अपने तर्क और सीमाएँ बताए, स्रोत स्पष्ट करे, अनिश्चितता साझा करे और दिए गए मार्गदर्शन का आधार समझाए।
परवाह
उत्तर में परवाह तब दिखती है, जब वह व्यक्ति के भावनात्मक अनुभव को स्वीकार करे, धैर्य, भरोसे और गरिमा के साथ सहारा दे और उसे कार्रवाई करने में समर्थ महसूस कराए।
MISAAL न्याय क्षेत्र के ऐसे नेताओं के समुदाय से दिशा पाता है, जिनकी न्याय तक पहुँच की ज़मीनी वास्तविकताओं पर असाधारण पकड़ और सीधा अनुभव है।
Aishani Rai
Anisha Gopi

Dushyant Dubey
Himanshu Gupta
Lakshmi Nambiar
Malay Mandal
Nitesh Anand
Pravin Nikam
Vibha Nadig
Nivedita Krishna


Sultan Ahmad
Sourav Karmakar
Yashaswini Basu
Shashank Ravi Shankar
Deesha Warang
Sachin Malhan
Aayana Rai Bhojani
Smrithi Sundararajan
Madeeha Majid
Faisal Lalani
Katerina Fiadziuk
Rashika Narain
क्या आप पैरालीगल, वकील, सामुदायिक कार्यकर्ता या ऐसे नागरिक हैं जिनके कानूनी सवाल दर्ज किए जाने चाहिए? MISAAL में अपना योगदान दें।
सहयोग करें